अगरोड़ा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में छात्र संघ चुनाव 2025-26 निर्विरोध सम्पन्न हुए। शनिवार को महाविद्यालय सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ने परिणाम घोषित किए।

अध्यक्ष पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर के अक्षय लाल, सचिव पद पर बीएससी प्रथम सेमेस्टर की सौम्या खत्री, कोषाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की सोनिया तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर की अंजली निर्विरोध चुनी गईं।

प्राचार्य डॉ. के.एस. जौहरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!