शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर करेंगे स्पेशल अपीलः डाॅ. धन सिंह रावत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 16 सितम्बर 2025। शिक्षकों के स्थानांतरण और वरिष्ठता विवाद को लेकर शिक्षा विभाग अब स्पेशल अपील करेगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एडवोकेट जनरल एस.एन. बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता सी.एस. रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने बताया कि वरिष्ठता विवाद के कारण हेडमास्टर और प्रधानाचार्य के सैकड़ों पद खाली हैं, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्थानांतरण न होने से भी कई विद्यालयों में शिक्षक पद रिक्त पड़े हैं।

उच्च न्यायालय में एलटी भर्ती की सुनवाई 18 सितम्बर और वरिष्ठता मामले की सुनवाई 23 सितम्बर को होगी। यदि संतोषजनक निर्णय नहीं आया तो विभाग डबल बेंच में अपील करेगा।

Share This Article
error: Content is protected !!