“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” का आगाज़: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 सितम्बर 2025।
नगर पालिका मुनि की रेती में आज से “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2025” के अंतर्गत “स्वच्छता उत्सव” की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी अंकिता तथा वार्ड सभासदों ने हरी झंडी दिखाकर और स्वच्छता शपथ दिलाकर किया।

शुभारंभ के बाद नगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसके दौरान नगर में विभिन्न सफाई कार्यक्रम, जनजागरूकता गतिविधियाँ और स्वच्छता रैलियाँ आयोजित की जाएंगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!