Ad image

पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF टीम ने निकाला बाहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। पशुलोक बैराज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।

टीम ने बताया कि शव एक पुरुष का है, जिसकी आयु लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत होता है। शव को बरामद कर लक्ष्मण झूला पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की कार्यवाही जारी है। इसके लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है ताकि शव की पहचान करवाई जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!