कोटद्वार में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने चार युवकों को बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कोटद्वार। चरेक मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर चारों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान आमिर (25 वर्ष), सलमान (26 वर्ष), नदीम (29 वर्ष) और अमान (24 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी युवक विजनौर, रामपुरा (उ.प्र.) निवासी बताए जा रहे हैं। टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!