स्कूल सेफ्टी पर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी/आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के तहत राजकीय इंटर कॉलेज माजफ, प्रतापनगर में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण/त्वरित राहत-बचाव प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी के तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों को भूकंप, बाढ़, आग जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं पश्चात की कार्यवाही, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर निर्माण, और सुरक्षित निकासी मार्गों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर 229 छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य शिवानंद जोशी ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!