डीएम नितिका खण्डेलवाल ने गोपाष्टमी पर किया गौ सेवा में प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 अक्टूबर। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई टिहरी स्थित गोपाल गौ लोक धाम संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि गोपाष्टमी के शुभ पर्व पर गौ माता की सेवा और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण ही भावी पीढ़ी के लिए सबसे अमूल्य धरोहर है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गौ लोक धाम परिसर में गौ माताओं को चारा और दाना खिलाया तथा धाम के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि समिति वर्तमान में लगभग 38 गौ एवं गौवंशों की सेवा और संरक्षण निस्वार्थ भाव से कर रही है।संस्था के प्रबंधक घनानंद डोभाल ने बताया कि पुनर्वास विभाग द्वारा नई टिहरी के सेक्टर-3 में नव निर्मित सेन्टर स्कूल के नीचे 700 वर्ग मीटर भूमि गौ सेवा के लिए निर्धारित की गई थी, जहां जंगल और गदेरे से लगे क्षेत्र के कारण जल और चारे की उपलब्धता आसान है। संस्था ने भूमि आवंटन से संबंधित पूर्व अनुरोध पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने इस विषय पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सरोजनी चमोली, जिला पंचायत सदस्य टिपरी शकुन्तला पंवार, शांति प्रसाद भट्ट, सरोज भट्ट, राजेंद्र चमोली सहित कई महिलाएं एवं गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!