डीएम टिहरी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिला निर्वाचन की तैयारियों के तहत बुधवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई पोल्ड ईवीएम, पोल्ड वीवीपैट, कैटेगरी-डी की मशीनों तथा ट्रेनिंग और अवेयरनेस हॉलों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की सुरक्षा एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी मशीनों का रखरखाव मानक प्रक्रिया के अनुसार किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि नवीन सेमवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार मो. शहदाब सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!