शर्मनाक: कुक ने हॉस्टल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। राजधानी के सुभाष नगर स्थित एक हॉस्टल में रांची, झारखंड निवासी छात्रा के साथ कुक द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 

छात्रा यहां सुभाष नगर में रहकर न्यायिक परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा को हॉस्टल के कुक ने कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी कुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा यहां एक रिटायर जज के यहां से न्यायिक अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोप है कि हॉस्टल में उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल (55) निवासी चिन्यालीसौड़, जिला उत्तरकाशी कुक है। कुक शनिवार को छात्रा का हाथ खींचकर उसे एक कमरे में ले गया। वहां छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। कुक ने किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।

छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने कुक की पिटाई भी की। इसके बाद उसे क्लेमनटाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 ,504ख , 506 ,509 ,376 ,511 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!