भोगपुर ग्राम पंचायत में ऊर्जा विभाग का शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । भोगपुर ग्राम पंचायत में ऊर्जा विभाग द्वारा एक दिवसीय बिजली शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्युत उपखंड अधिकारी मदन मोहन बहुगुणा, अवर अभियंता ऋषि राम, लाइनमैन कलीम व प्रेम सिंह, ग्राम प्रधान चांद खान, पूर्व प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी, ग्राम प्रधान सारंगधरवाला आनंद सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोडसी चंद्रपाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान बागी अजीत पाल, भूतपूर्व सैनिक दीवान सिंह रावत, लेखपाल बिजेंद्र प्रसाद जोशी, विपिन आर्य, शारिक अली, राजा जोशी, लतीफ अहमद, शमसुद्दीन, मुन्ना अली आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

शिविर में लगभग 25 उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें बिल संशोधन, चेक मीटर जांच, और ज्यादा बिल आने जैसी समस्याएँ प्रमुख रहीं। विभागीय अधिकारियों ने कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मांग की कि प्रत्येक माह नियमित रूप से बिजली शिविर आयोजित किए जाएँ, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान संभव हो सके।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभाग की पहल की सराहना की और इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!