19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। केन्द्र एवं उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 19 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका परिषद, नई टिहरी परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद, नई टिहरी के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने बताया कि जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकासपरक गतिविधियों से संबंधित  स्टॉल लगाए जाएंगे।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे अपने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित स्टॉल निर्धारित समय पर स्थापित करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!