देवप्रयाग महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 2 अक्टूबर 2025। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में आज गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में हुआ।

प्राचार्य डॉ. धपवाल ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सादगी, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति गांधी जी के जीवन के प्रमुख संदेश थे, जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया। वहीं शास्त्री जी सादगी, त्याग और दृढ़ संकल्प की प्रतिमूर्ति थे, जिनका दिया नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

इसके बाद उपस्थित जनों ने गांधीजी एवं शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर उनके संदेशों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर श्री अर्जुन, श्री नरेंद्र बकराड़ी, श्री विक्रम पोखरियाल, श्री मेताब, श्री सूरज और श्री रवि सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!