सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विधिक जनजागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 अक्टूबर। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्री अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार आज सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, ढूंगीधार, बौराड़ी में विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को पॉक्सो अधिनियम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने मोटर वाहन अधिनियम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम रतूड़ी, समस्त शिक्षिकाएं, कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारमित्र गण सहित विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!