दीपावली पर शांति एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की सख़्त कार्यवाही

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 अक्तूबर 2025। दीपावली पर्व के मद्देनज़र जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस प्रशासन ने शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार यह अभियान जनसुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में चौकी कैलाश गेट क्षेत्र के अंतर्गत बंदा पुल से 14 बीघा तक सड़क किनारे स्थापित आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों को हटाया गया। यह कार्रवाई दीपावली के दौरान संभावित जाम, दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ की स्थितियों को रोकने के लिए की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी पुनः सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा दीपावली पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!