राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 31 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता बिजलवाण जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. निरंजना डॉक्टर शनव्वर डॉ. सीमा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ईरा, डॉ. मीना, ममता चौहान, तथा समस्त स्टाफ कर्मचारी — दीपक, पंकज, आशीष, मनीषा और हितेश उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने “रन फॉर यूनिटी” दौड़ में भाग लेकर सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!