Ad image

नई टिहरी में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नशा मुक्ति का दिया संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 8 फरवरी 2026। मेरा भारत अभियान के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बोराडी स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाली इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, नरेंद्र तोमर एवं जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगाए गए बैनरों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि नशे की लत से मुक्ति पाकर युवा बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार व पदक प्रदान किए गए।

प्रमुख परिणाम: 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में प्रथम काजल बिष्ट, द्वितीय आईसा, तृतीय अंजलि। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में प्रथम सचिन, द्वितीय अमन, तृतीय अभिषेक रावत। लंबी कूद (बालिका वर्ग) में प्रथम काजल बिष्ट, द्वितीय अधिषिका, तृतीय आयशा। लंबी कूद (बालक वर्ग) में प्रथम कुणाल, द्वितीय प्रभुल, तृतीय अमन। खो-खो (बालिका वर्ग) में प्रथम केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी, द्वितीय विकासखंड थौलधार, तृतीय सेंट एंथोनी। कबड्डी (बालक वर्ग) में प्रथम चौरास देवप्रयाग, द्वितीय जाखनीधार, तृतीय चंबा रहा।प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षकों चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बडोनी, दुर्गा सिंह रावत, अरविंद नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, परविंदर नेगी एवं विनीता नेगी ने किया। युवा भारत के आयोजकों अंजलि बिष्ट, आंचल नेगी, शिवानी, विक्रम, अरविंद, गौरव एवं मनिका राणा का पूर्ण सहयोग रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!