हिन्दू धर्मगुरु स्वामी रसिक महाराज ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात, बद्रीनाथ धाम आने का दिया निमन्त्रण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चण्डीगढ़। बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के प्रमुख संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुख्यमंत्री आवास पर जाकर बिहार विधानसभा चुनावों में एन डी ए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी एवं गौरक्षा, संस्कृत शिक्षा, एवं हिन्दुत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे धर्म उत्थान कार्यों के लिए संतों की तरफ से प्रसन्नता व्यक्त की गई। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संतों का सानिध्य हम सबको आदिकाल से मिल रहा है और संतो के सानिध्य एवं प्रवचनों से व्यक्ति अच्छाई की ओर अग्रसर होता है। संतों का स्‍मरण किया। संतों के सानिध्य एवं प्रवचनों से व्यक्ति अच्छाई की ओर अग्रसर होता है और  जो व्यक्ति विमुख होता है वह बुराई का रास्ता अपना लेता है , इसलिए मानव को संतो के चरणों में आसीन होकर उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए।

इस अवसर पर पंजाब संत समिति के अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद सरस्वती, आनन्द ब्रहमचारी, साध्वी माँ देवेश्वरी, आचार्य सुदर्शन व्यास, स्वामी गीतानंद गिरी, डा हरीश मिगलानी, डा वरिन्दर गुप्ता, डा रवि पाराशर उपस्थित रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!