राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में आज गुरूवार को जिला क्रीड़ विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सॉफ्टबॉल खेल सबसे बेहतरीन खेल है। यह खेल समय प्रबंधन, कौशल एवं स्वस्थ मन की भावना जागृत करता है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सॉफ्टबॉल फाइनल क्रीडा प्रतियोगिता में देहरादून 3-1 से विजेता और ऋषिकेश की टीम उपविजेता रही। सॉफ्टबॉल क्रीडा प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाइनल नई टिहरी व ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें ऋषिकेश ने 10-0 से फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार द्वितीय सेमीफाइनल में देहरादून व पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने पौड़ी को 7-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

क्रीडा प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, सचिव कमल नयन रतूड़ी, कोच यजुवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष कपूर कुमाई व राकेश चंद्, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल; नरेश मोहन भट्ट चक्रधर प्रसाद भद्री मंजू रमोला, राखी राणा, मोनिका आदि के द्वारा खेल में अपना विशेष योगदान दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!