राज्य आंदोलनकारियों का मामला देश के प्रधानमंत्री तक ले कर जाएंगे : स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश  । उत्तराखंड राज्य शहीद स्मारक पर राज्य निर्माण सेनानीयों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सनातन परिषद के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी  रसिक  महाराज रहे।

बैठक में राज्य निर्माण सेनानियों के चयनीकरण, 10% क्षेतिज आरक्षण,  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानियों का दर्जा दिलाने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर  गंभीरता से चर्चा हुई।

बैठक में बैठक में मुख्य अतिथि सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक  महाराज ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि वह उत्तराखंड सरकार से जल्दी ही राज्य आंदोलनकारी के एक प्रतिनिधित्व की भेंट कराएंगे एवं राज्य निर्माण सेनानियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं । स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार आप लोगों की बात पर विचार नहीं करती है एवं आपकी मांगे पूरी नहीं करती हैं तो राज्य आंदोलनकारी की मांगों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  या देश के गृहमंत्री अमित शाह जी से बात करेंगे। रसिक  महाराज ने यह भी कहा कि अगर यहां से भी राज्यआंदोलनकारी की मांग पूरी करने का रास्ता नहीं निकला तो देश के प्रधानमंत्री  से बात करेंगे।  हमें पूर्ण रूप से विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री सभी राज्य आंदोलनकारी की मांगों को पूरा करेंगे ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त , भाजपा नेता संजय शास्त्री, चंदन सिंह पवार, गंभीर सिंह मेवाड़ ,युद्धवीर सिंह चौहान, समाजसेवी रमा बल्लभ भट्ट, रमेश रतूरी, प्रमोद डोभाल, श्रीमती रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बूढ़ाकोटि, जया डोभाल, रविंद्र कौर, जयंती नेगी, शकुंतला नेगी, कमला पोखरियाल, सत्तेश्वरी मनोरी,  चैता कंडवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

मंच का संचालन राज्य निर्माण सेनानी एवं शहीद स्मारक के अध्यक्ष श्री डी एस गुसाईं ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बलवीर सिंह नेगी  ने की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!