Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षक-अभिभावक संघ की तृतीय बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की तृतीय बैठक प्रभारी प्राचार्य एवं पीटीए सचिव प्रोफेसर निरंजना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रभारी प्राचार्य ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए पीटीए के उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में सचिव ने शिक्षक अभिभावक संघ की अनिवार्यता व उद्देश्यों पर चर्चा की और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दिनेश प्रसाद बहुगुणा को अध्यक्ष, कमल लाल को उपाध्यक्ष तथा सुब्रत कोटियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर डॉ. ईरा सिंह ने अभिभावकों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। श्रीमती मीना ने एनएसएस की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. संगीता जोशी बिजलवाण ने 25-26 नवंबर को होने वाले खेलकूद कार्यक्रमों का विवरण दिया। डॉ. शन्नोवर ने एंटी रैगिंग सेल व करियर काउंसलिंग की जानकारी दी, जबकि डॉ. सीमा ने जनजाति गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करने की घोषणा की। डॉ. मीनाक्षी ने आगामी माह में नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।

बैठक में सभी प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!