Ad image

ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय युवक गंगा में बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। रविवार दोपहर गोवा बीच के पास गंगा तट पर नहाने गए नोएडा के एक युवक की गंगा में बहने से लापता होने की सूचना है। SDRF और जल पुलिस की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, आज रविवार को समय करीब 3:12 बजे नोएडा सेक्टर 35 निवासी 18 वर्षीय मयंक गौतम अपने तीन दोस्तों अक्षय, अभिषेक शर्मा और 24 वर्षीय पिंटू शर्मा के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। चारों दोस्त डीएम कैंप कार्यालय के पास गोवा बीच पर नहा रहे थे, तभी अभिषेक और पिंटू अचानक तेज धार में बह गए।

मौके से गुजर रही एक राफ्ट टीम ने अभिषेक को तुरंत बचा लिया, लेकिन पिंटू शर्मा गंगा की लहरों में लापता हो गया। सूचना पर जल पुलिस, थाना पुलिस और SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में गहराई तक डाइविंग कर सर्च अभियान शुरू किया। टीम द्वारा खोजबीन पशुलोक बैराज तक की जा रही है।

एसडीआरएफ और जल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रतिबंधित घाटों पर नहाने का जोखिम न लें तथा घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!