विश्व मानवाधिकार दिवस पर बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने समझे अपने अधिकार

देहरादून। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में देहरादून में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ विश्व मानवाधिकार दिवस मनाते हुए मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

समीर आर्ट्स, प्रेमनगर एवं स्ट्रोक्स एंड शेड्स, टिहरी के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुलदीप सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मानव अधिकार जागरूकता विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कला के माध्यम से व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा प्रथम पुरस्कार अंशिका, द्वितीय पुरस्कार आरुषि तथा तृतीय पुरस्कार विवान को प्रदान किया गया। प्रदेश सचिव कुलदीप नेगी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर बधाई दी और कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को भी उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कुलदीप नेगी ने कहा कि “हर नागरिक को सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का मूल अधिकार प्राप्त है। हमारे मौलिक अधिकारों का ज्ञान ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने विश्व मानवाधिकार दिवस पर सभी से मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अभिभावकों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नई दिशा देते हैं और उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक व शिक्षावान बनाते हैं।

कार्यक्रम में एडवोकेट स्वाति, कंटेंट क्रिएटर भैरवी सिंह मारकंडे, मिताली राज रावत, सुमित सिंह, चित्रा पंत, सुमन यादव, राहुल पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!