थाना मुनिकीरेती में पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

टिहरी गढ़वाल। पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को थाना मुनिकीरेती में पुलिस पेंशनर्स के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी ने की।
गोष्ठी में पेंशनर्स से स्वास्थ्य, दैनिक जरूरतों और विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर पेंशनर्स से भेंट कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।
पेंशनर्स को साइबर सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खतरों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया और किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई।
गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती सहित पुलिस अधिकारी और कई सम्मानित पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।



