Ad image

अटल जयंती पर सुशासन दिवस, वीर बाल दिवस पर विशेष आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष एवं वीर बाल दिवस के आयोजनों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हर मंडल में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, दीप प्रज्ज्वलन एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सेम मुखेम का फोटो भेंट किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में हर क्षेत्र में विश्व नेतृत्व करने की अपार क्षमता है।

26 दिसंबर को साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की वीरता का सम्मान किया जाएगा। कम उम्र में उनके बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

सीए पैन्यूली ने इन कार्यक्रमों को भव्य बनाने का संकल्प लिया।बैठक में जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!