यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 दिसम्बर 2025। उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद नई टिहरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात फिलिंग स्टेशन, बौराड़ी एवं विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यातायात फिलिंग स्टेशन बौराड़ी में पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता, डेंसिटी तथा नोजल द्वारा वितरित की जा रही ईंधन की मात्रा की जांच की गई, जो जांच में मानक के अनुरूप सही पाई गई। हालांकि निरीक्षण के समय पेट्रोल पंप पर अग्निशमन (फायर) से संबंधित उपकरण अद्यतन स्थिति में नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटरों पर की गई छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पोस्ट ऑफिस में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से कई आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र बरामद किए गए। मौके पर संचालक द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!