टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर टिहरी महिला कांग्रेस ने जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर भाजपा सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर किया गया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला कांग्रेस ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने भाजपा पर संविधान और जनहित के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
टिहरी महिला कांग्रेस ने भाजपा व दुष्यंत कुमार का पुतला फूंका, अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



