जल पुलिस ने त्योहारों-नववर्ष से पहले रेस्क्यू उपकरणों का किया परीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 दिसंबर 2025 । आगामी त्योहारों, नववर्ष (31 दिसंबर) और गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को जनपद टिहरी गढ़वाल की जल पुलिस ने मंगलवार को सभी रेस्क्यू उपकरणों का विस्तृत परीक्षण एवं निरीक्षण किया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में मोटर बोट से लेकर गोताखोरी उपकरण तक की गहन जांच हुई।जल पुलिस ने मोटर बोट, रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, रस्सियाँ, फ्लड लाइट, सर्च लाइट, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य आपातकालीन संसाधनों की कार्यक्षमता का प्रयोगात्मक परीक्षण किया।

सभी उपकरणों को चालू कर उनकी स्थिति जाँची गई, जो संतोषजनक पाई गई। आवश्यक रख-रखाव, सफाई और तकनीकी सुधार भी किए गए। परीक्षण के दौरान कर्मचारियों को उपकरणों के सही उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थितियों में समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जल पुलिस ने गंगा घाटों पर पर्याप्त उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है, ताकि किसी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई हो सके।जनपद पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता है। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरती जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!