उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो खाई में गिरी— दो की मौत, एक गंभीर घायल

Please click to share News

खबर को सुनें

अल्मोड़ा। जनपद के धौलछीना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। धौलछीना से सेराघाट की ओर कसाण बैंड के पास स्कॉर्पियो वाहन (DL3 CCZ 8690) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
🚨 घटना आज 31 जनवरी 2026 को अपराह्न लगभग 3 बजे की है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
➡️ वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे
➡️ दो लोगों की मौके पर ही दुखद मृत्यु
➡️ एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिसे तत्काल अल्मोड़ा रेफर किया गया
👤 घायल
▪️ सिद्धार्थ रॉय (52 वर्ष)
निवासी – मंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली
🕯️ मृतक
▪️ प्रणब रॉय (75 वर्ष)
▪️ शुभी रॉय (72 वर्ष)
निवासी – मंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!