उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत चम्बा के जगधार न्याय पंचायत में लगा शिविर

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” महाभियान के अंतर्गत शनिवार, 31 जनवरी 2026 को विकासखंड चम्बा की न्याय पंचायत जगधार के बादशाहीथौल (बंगाचली खेल मैदान) में बहुउद्देशीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने की।
शिविर में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत विभाग, उरेड़ा, जल संस्थान एवं शिक्षा विभाग से संबंधित जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
ग्राम ढरसाल के प्रधान बुद्धि प्रसाद भट्ट द्वारा चम्बा नगर पालिका व ग्राम सीमा के सीमांकन का प्रकरण प्रस्तुत किया गया। वहीं सुशील कुमार बहुगुणा ने रानीचौरी, जगधार, ढरसाल व साबली क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग रखी।
ग्राम नकोट निवासी बैजनाथ द्वारा बंदरों की रोकथाम, विद्युत विभाग की झूलती तारों की मरम्मत, अत्यधिक विद्युत बिलों की समस्या तथा सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने संबंधी मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य माधुरी देवी (लामकोट) ने भोनाबागी-लामकोट-केमवाल-बड़ोन मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग उठाई।
शिविर में कुल 45 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए प्रकरण अग्रसारित किए गए।
इस अवसर पर बाल विकास विभाग के सहयोग से चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं, वहीं शिविर में तैयार एवं पूर्व से ऑनलाइन आवेदन करने वाले एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को यूसीसी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख चम्बा सुमन सजवाण, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधुरी देवी (लामकोट), कविता उनियाल (कोलधार), प्रवीण नेगी (सौंदकोटी), सुशील बहुगुणा, ग्राम प्रधान मंजू नेगी (डारगी), मंगल सिंह (सौंदकोटी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!