Ad image

रणकोची मंदिर पुनर्निर्माण को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, चम्पावत को ₹4.57 करोड़ की स्वीकृति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चम्पावत, 11 जनवरी 2026 । माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रणकोची मंदिर के पुनर्निर्माण एवं पर्यटन अवस्थापना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹4.57 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड, देहरादून द्वारा प्रस्तुत आगणन के सापेक्ष दी गई है।
परियोजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि, ₹1.82 करोड़ निर्गत किए जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से रणकोची मंदिर का संरचनात्मक पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक वातावरण विकसित किया जाएगा। परियोजना में पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएँ, प्रतीक्षालय, संकेतक बोर्ड, पेयजल सहित अन्य आवश्यक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था प्राप्त होगी।
पुनर्निर्माण एवं पर्यटन अवस्थापना विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इससे देश-विदेश से अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आकर्षित होंगे, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर होटल, होम-स्टे, परिवहन, हस्तशिल्प, दुकानदारी एवं स्वरोजगार की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
यह परियोजना जनपद चम्पावत की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। रणकोची मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर जनपद को राज्य एवं राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में यह योजना अहम भूमिका निभाएगी, जिससे दीर्घकाल में क्षेत्रीय विकास एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण को मजबूती मिलेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!