मुनि की रेती में व्यवस्थाओं का डीएम द्वारा निरीक्षण, रैन बसेरा में ठहरे बीमार व्यक्ति के उपचार के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01, जनवरी 2026। आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मुनि की रेती क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद पार्किंग के बाहर लीक हो रही पानी की टंकी का संज्ञान लेते हुए उसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मुनि की रेती में निर्मित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि रैन बसेरा में एक बीमार व्यक्ति ठहरा हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से डॉक्टर की व्यवस्था कर उक्त व्यक्ति का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित को दिए।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए हीटर, कंबल, चादर, स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रैन बसेरा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सर्दी के दौरान कोई भी व्यक्ति असुविधा या उपेक्षा का शिकार न हो तथा जरूरतमंदों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर सीडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी, तहसीलदार अयोध्या उनियाल सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!