Ad image

यहां बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लाई जाएगी तेजी, स्कूलों में लगेंगे विशेष शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 16 जून। जनपद में आधार सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार नामांकन, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट और आधार सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में यूआईडीएआई देहरादून के प्रोजेक्ट मैनेजर मनु त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 38 आधार सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन को बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों और विशेष शिविरों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। नया आधार बनवाना पूरी तरह निःशुल्क है, जबकि 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी बिना किसी शुल्क के किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आधार में नाम, पता एवं अन्य जनसांख्यिकीय जानकारी में संशोधन के लिए ₹75 तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए विद्यालयों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएं और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने आधार सेवा केंद्रों की नियमित निगरानी करने, सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और आमजन को आधार संबंधी सुविधाएं समयबद्ध एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट, दस्तावेज अद्यतन तथा आधार संबंधी जनजागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत, गिरिजा शंकर नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!