नववर्ष पर घंटाकर्ण धाम में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(डी.पी. उनियाल)
टिहरी गढ़वाल 1 जनवरी 2026 । नववर्ष के पावन अवसर पर नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण धाम (घंडियाल डांडा), क्वीली में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नववर्ष के स्वागत में हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और घंटाकर्ण देवता का आशीर्वाद लेकर नए साल का जश्न मनाया।
इस अवसर पर नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी हिमांशु विजल्वाण एवं नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजल्वाण ने अपने कुलदेवता घंटाकर्ण की विधिवत जात्रा निकाली। जात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब आठ रसोइयों द्वारा तैयार किया गया पारंपरिक भड्डू का दाल-भात प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था, जो कि शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहा। हिमांशु विजल्वाण एवं श्रीमती नीलम विजल्वाण ने बताया कि घंटाकर्ण देवता की जात्रा के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है।
कार्यक्रम में पश्वा कुलबीर सिंह सजवाण, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, हितायु संस्था नागणी के सचिव दिवाकर पैन्यूली, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रधान सुरेश कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक विजल्वाण, विनोद विजल्वाण, बचन सिंह खडवाल, श्रीमती पुष्पा खडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस दौरान श्रीमती पुष्पा खडवाल की कीर्तन मंडली ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने घंटाकर्ण धाम में नववर्ष का स्वागत किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!