टिहरी गढ़वाल । विकास खंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मो. असलम द्वारा प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी चम्बा तसलीम कुरैशी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान तथा जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रधानों में ग्राम पंचायत दिगोठी की सोनम नेगी, बगीद की नंदनी चौहान, कुल्पी की आरती देवी, दुवाकोटी की ममता देवी, भाली की अनिता देवी, गैंड की अनिता देवी तथा बिरोगी के शूरबीर लाल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने यूसीसी पंजीकरण में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयेंद्र सिंह चौहान (गौंसारी), पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, सहकारी बैंक प्रबंधक गिरीश बड़ोनी, एनआरएलएम आजीविका मिशन से अनूप नागर, प्रगति स्वयं सहायता समूह सीएलएफ की श्रीमती कृष्णा चौहान, आजीविका स्वयं सहायता समूह से श्रीमती भारती चौहान, कांता सजवाण, रेखा, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आजाद वीर सिंह, मोहन सिंह, आनंद सिंह खाती, बबेंदर सिंह नेगी, राम सिंह नेगी, मान सिंह सजवाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यूसीसी पंजीकरण पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत प्रधान सम्मानित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



