थाना मुनि की रेती का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 जनवरी 2026। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्लाहों, आपदा उपकरणों, दंगारोधी एवं यातायात उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा रख-रखाव को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष एवं CCTV कैमरों का निरीक्षण किया। थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन पाया गया। CCTNS पोर्टल पर रिपोर्ट समय से अपलोड करने एवं IIF फॉर्म समयबद्ध भरने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विवेचकों की लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, ई-बीटबुक नियमित अपडेट करने तथा ई-समन की समय पर तामील के निर्देश दिए गए। मालखाने में लंबित मालों के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पाण्डेय, समस्त चौकी प्रभारी एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!