टिहरी गढ़वाल, 1 मई 2026। थाना छाम क्षेत्र के मोरियाना टॉप के पास एक टेंपो ट्रैवलर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटना में तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वाहन में सवार यात्री मसूरी से गंगोत्री जा रहे थे और दिल्ली निवासी हैं।
पुलिस ने अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही मौके पर यातायात सुचारु कर लोगों को सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए।टिहरी पुलिस ने यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर वाहन की तकनीकी जांच कर सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।




