डीएम टिहरी ने नील चामेश्वर नर्सरी का किया उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने शुक्रवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के पश्चात् विकासखण्ड भिलंगना के डांगी नैलचामी ग्राम मल्ड पहुंचकर नील चामेश्वर नर्सरी का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता की महिलाओं से मिलकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का इस तरह की परियोजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढ़ाकर सशक्त होना है।

https://youtu.be/19IXv7hvA-I

कृषि पर आधारित इस मार्डन नर्सरी को ग्रामोत्थान रीप परियोजना द्वारा सीएलएफ संगम स्वायत सहकारिता के अन्तर्गत आकाश स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस मार्डन नर्सरी में रीप द्वारा 06 लाख की सहयोग धनराशि, 03 लाख के बैंक ऋण तथा 01 लाख स्वयं सहायता समूह द्वारा निवेश किया गया है।

ग्राम प्रधान मल्ड राकेश भट्ट ने बताया कि आकाश स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 10 से 12 महिलाएं इस नील चामेश्वर नर्सरी में काम कर रही हैं। नर्सरी में फूलों के लगभग 20 से 30 प्रजाति के इंडोर व आउटडोर पौधे हैं। इसके साथ ही सब्जी एवं फल के पौधे भी है।

इस मौके पर एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल, बीडीओ भिलंगना सहित रीप परियोजना से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!