Ad image

टिहरी–चम्बा में सघन यातायात अभियान, 39 वाहनों के चालान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा टिहरी–चम्बा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बीमा, कर, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, एचएसआरपी नंबर प्लेट व बिना लाइसेंस वाहन संचालन के मामलों में 39 वाहनों के चालान किए गए तथा 4 वाहनों को सीज किया गया।

इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाते एक चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!