गज़ब: उत्तराखंड में 1043 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 2 जून 2020

देहरादून: उत्तराखंड में तो हद ही हो गयी। आज शाम तक कोरोना के 44 नए मामले सामने आये हैं। जिनमें देहरादून में 11, नैनीताल में 22, पौड़ी में 3, टिहरी ने 3, रुद्रप्रयाग में 2 और चमोली में 3 मामले सामने आये हैं।अब तक 9 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

देहरादून जिले में 4 संक्रमित सब्जी मंडी में पॉजिटिव मिले मरीज के सम्पर्क में आये। 01 सहारनपुर उत्तर प्रदेश का है। जबकि 6 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कुल 11 में से 6 संक्रमितों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। वहीं नैनीताल के सभी 22 संक्रमित मुंबई से, टिहरी के 3 मुंबई से, रुद्रप्रयाग के 2 दिल्ली से, चमोली के 2 पुणे और एक दिल्ली से लौटा है। जबकि पौड़ी के तीनों संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 1043 हो गये हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!