विश्वजीत सिंह नेगी पुनः बने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड, देहरादून के वार्षिक निर्वाचन में वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह निर्वाचन बीजापुर अतिथि गृह में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से वरिष्ठ पत्रकारों, प्रेस क्लबों एवं प्रेस यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर संजय तलवाड़ (हल्द्वानी-नैनीताल), गोविंद सिंह बिष्ट (टिहरी गढ़वाल) एवं श्रीमती दीपिका रावत भंडारी (देहरादून) निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी (देहरादून) को महामंत्री चुना गया।
सचिव पद पर साकेत अग्रवाल (नैनीताल), चिरंजीवी सेमवाल (उत्तरकाशी), हरीश मेहरा (उधम सिंह नगर) एवं दीपक नौटियाल निर्वाचित हुए।
ज्ञान प्रकाश पांडेय (हरिद्वार) को कोषाध्यक्ष तथा कार्तिक बिष्ट (रामनगर-नैनीताल) को संप्रेक्षक चुना गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
शंकर दत्त घिल्डियाल (उत्तरकाशी), कृष्ण गोविंद कँसवाल (टिहरी), लक्ष्मण राणा (चमोली), हरि नारायण अग्रवाल (उधम सिंह नगर), रमेश चंद पांडे ‘कृषक’ (बागेश्वर), जगदीश राय (चंपावत), हरीश भंडारी (अल्मोड़ा), राहुल दरम्याल (नैनीताल), बद्री नौटियाल (रुद्रप्रयाग), अनिल बहुगुणा (पौड़ी) एवं निशांत चौधरी (हरिद्वार) को चुना गया।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अनुज अग्रवाल (देहरादून) तथा क्लब के संरक्षक के रूप में डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. विजय धस्माना एवं वरिष्ठ पत्रकार परमिंदर कुमार गोस्वामी को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि शीघ्र ही संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकार सहभागी होंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!