उत्तराखंडविविध न्यूज़

डाकपत्थर महाविद्यालय में आईपीआर पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/डाकपथर, 16 फरवरी 2026। आईपीआर प्रकोष्ठ एवं रसायन विज्ञान विभाग, वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपथर, विकासनगर, देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (युकॉस्ट), देहरादून के प्रायोजन में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर ऑनलाइन व्याख्यान माला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी मुख्यातिथि के रूप में विराजमान रहे। इस सत्र में प्रो. नेगी ने छात्रों को आईपीआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नवाचार एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

तकनीकी सत्र में प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव प्राचार्य आर एच गवर्नमेंट पी.जी कॉलेज उधम सिंह नगर ने “बौद्धिक संपदा अधिकारों का परिचय” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आईपीआर के मूल सिद्धांतों, प्रकारों एवं उनके शैक्षणिक महत्व को सरल भाषा में समझाया।

द्वितीय तकनीकी सत्र में युकॉस्ट से डॉ. हिमांशु गोयल ने “डिजिटल दुनिया में आईपीआर” पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल युग में कॉपीराइट, पेटेंट एवं ट्रेडमार्क की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने विभिन्न जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग ने समापन सत्र में सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आईपीआर जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो छात्रों को बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृतिका नेगी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम सहसंयोंजक डॉ रोहित वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ विजय बहुगुणा, डॉ अनिल शाह, डॉ नेहा कुकरेती सहित डॉ यू सी गुप्ता, डॉ अवतार सिंह नेगी, डॉ संतोष डबराल, डॉ पी पी एस चौहान, डॉ भूपाल सिंह कार्की, डॉ दीपक सिंह चौहान, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ वैशाली सिंह, डॉ बबीता, डॉ वंदना तिवारी, डॉ के के बंगवाल, डॉ सुशील चंद्र भदुला तथा डॉ नवीन रावत सहित उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!