सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने किया बोर्ड परीक्षा केदो का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने आज उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा केदो का औचक निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृत शिक्षा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो गई हैं आज दूसरे दिन के पेपर में हाई स्कूल का हिंदी एवं इंटरमीडिएट के अनिवार्य संस्कृत के पेपर में सुबह 11:00 बजे सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के नेतृत्व में सचल दस्ते ने प्रदेश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र जयराम संस्कृत महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

संपर्क करने पर सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है जिस पर 164 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, जिसमें हाई स्कूल में 92 और इंटरमीडिएट में 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे परीक्षाएं व्यवस्थित एवं पारदर्शितापूर्ण चल रही थी इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा प्रभारी की पीठ थपथपाई।

इसके बाद सहायक निदेशक की टीम नेपाली संस्कृत विद्यालय पहुंची जहां पर हाई स्कूल में 64 और उत्तर मध्य में 42 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर उन्होंने यहां भी केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी की हौसला अफजाई की तथा संकलन केंद्र का निरीक्षण करते हुए प्रभारी डॉक्टर विपिन बहुगुणा की पीठ थपथपाई।

सहायक निदेशक ने बताया कि जनपद स्तर पर सचल दस्ते में वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार उनियाल, जयराम संस्कृत महाविद्यालय की सहायक प्रवक्ता डॉ पूजा शर्मा, मुनीश्वर वेदांग के प्रधानाचार्य जनार्दन कैरवान, मनोज द्विवेदी एवं रितु कौशिक शामिल रहे बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन और पारदर्शितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!