उत्तराखंडविविध न्यूज़
मुख्यमंत्री धामी कल घनसाली में करेंगे स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण सहित विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

टिहरी गढ़वाल, 25 फरवरी 2026। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल बृहस्पतिवार, 26 फरवरी को जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र में दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे।
यहां वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।



