उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम: दूरदर्शी व जन कल्याणकारी बजट : माला राज्य लक्ष्मी शाह

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है।
लोकसभा टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है, जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार करता है।
उन्होंने कहा कि इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य—
आर्थिक विकास को गति, सामान्य नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, तथा विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना—देश को प्रगति के नए शिखर की ओर ले जाएंगे।

सांसद ने बताया कि निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन पर विशेष बल देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्रदान करता है।
माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

अंत में उन्होंने माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी एवं राष्ट्रहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!