राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 फरवरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Women in Science: Catalyzing Viksit Bharat” रही, जिसके माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ा गया।
कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम दिवंगत प्रोफेसर गुरुपद गोसाईं भौतिक विज्ञान को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई, उनके कार्यों को याद करते हुए विज्ञान के प्रति उनके समर्पण औरउनकी निष्ठा को नमन किया महाविद्यालय ने उनके जाने को एक अपूरणीय क्षति माना है उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई,,

प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी ने अपने वक्तव्य में संस्थान में महिलाओं की भागीदारी से उत्कृष्टता की प्राप्ति की ओर बढ़ते हुए कदमों की सराहना की। महाविद्यालय में विज्ञान की संगोष्ठीयों और गेस्ट लेक्चर्स करवाने की और प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर आरती खंडूरी (वनस्पति विज्ञान) द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान दिया ।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर त्यागी राजकुमार त्यागी (भौतिक विज्ञान) ने वैज्ञानिक सोच और तकनीकी नवाचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने सर सी वी रमन के कार्यों, रमन इफेक्ट और उसकी विशेषता को विस्तारपूर्वक समझाया।

प्रोफेसर रजनी गोसाई (मानव विज्ञान) ने विज्ञान और समाज के परस्पर संबंधों पर विचार व्यक्त किए। तथा मुख्य शास्ता प्रौ डी.पी.एस. भंडारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विज्ञान को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।

“She for STEM”* कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोफेसर हर्षिता जोशी द्वारा इनॉगुरल लेक्चर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी विकसित भारत की आधारशिला है तथा छात्राओं को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों—प्रोफेसर गीता सैनी, प्रोफेसर पुष्पा पवार, प्रोफेसर साक्षी, प्रोफेसर उर्वशी कश्यप (जंतु विज्ञान विभाग) , प्रोफेसर कमलेश पांडे सैन्य विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया और इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम में डॉ. चंचल गोस्वामी, डॉ. मीनाक्षी टम्टा, डॉ. चंद्र जोशी एवं डॉ. निशांत भट्ट सहित अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रस्तुति में प्रदीप, हिमांशी, शानू एवं वात्सल्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रौ पुष्पा नेगी, प्रोफेसर वी.पी. सेमवाल एवं प्रोफेसर तोपवाल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती किरण तोपवाल ने भी सहयोग प्रदान किया। समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की पूर्ण भागीदारी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना से ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!