भैंटी ग्राम में वीर सैनिकों व आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी, 19 फरवरी। पौड़ी जनपद के कलजीखाल ब्लॉक स्थित भैंटी ग्राम में सेवानिवृत्त सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों, पुलिसकर्मियों, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मान में “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन वीरों के अमूल्य योगदान को याद करने एवं समाज में उनके सम्मान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने मंच से कहा, “हमारे देश-प्रदेश की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीरों का सम्मान हम सबका कर्तव्य है। उनके त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति को हम सदैव स्मरण रखेंगे।” डॉ. रावत ने सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस अध्यक्ष कर्नल रामरतन सिंह नेगी, पौड़ी जनपद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संयोजक पूर्व आईएएस अधिकारी सुंदरलाल मुयाल ने स्वागत भाषण दिया तथा आयोजन के सफल संचालन का श्रेय सभी आयोजकों को दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!