सौरमंडल में केतु की चाल बदली: अगले 2 महीने इन 4 राशियों का सितारा बुलंद

देहरादून 1 फरवरी 2025। 25 जनवरी को केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर चुका है और 29 मार्च तक यहीं डटकर रहेगा। इस दौरान चार राशियों को विशेष शुभ फल मिलेंगे।
उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’ का कहना है कि दो महीने तक इन राशियों के जातकों के कार्यों से बड़ी बाधाएं दूर होंगी। प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। पाप ग्रह केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (स्वामी: शुक्र देव) के पहले चरण में गोचर कर चुका है। 29 मार्च को यह मघा नक्षत्र के चौथे पद में शिफ्ट होगा।
हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा ज्योतिष श्री चक्र से सम्मानित आचार्य दैवज्ञ बताते हैं, “केतु का यह शुभ गोचर वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। कामकाज की हर अड़चन दूर भगा लेगा।
वृषभ राशि
केतु का गोचर आत्मबल बढ़ाएगा। करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी—खर्च अचानक घटेंगे, बचत आसान बनेगी। पुराने निवेश से लाभ या अटका धन वापस मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता चरम पर रहेगी, पढ़ाई में बेहतरीन सफलता पक्की।
सिंह राशि
करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर! पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों का मुनाफा दोगुना होगा। धन-धान्य की आसानी से प्राप्ति, संतान से सुखद खबर। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
तुला राशि
जीवन में सकारात्मक बदलाव का दौर। धन की स्थिति संवरेगी, खर्च कम होंगे। प्रेम जीवन आनंदमय बनेगा—रिश्तों की उलझनें बातचीत से सुलझेंगी। नया घर, जमीन या दुकान खरीदने का सपना साकार होने को तैयार। बड़े फैसले लेने का सुनहरा समय!
धनु राशि
केतु धन राशि वालों को मालामाल करेगा ! धन के साथ यश-कीर्ति और मान-सम्मान बढ़ेगा। कठोर मेहनत के बाद भाग्य साथ देगा। विदेश, शिक्षा, मीडिया, प्रशिक्षण या कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता। पुराने मित्र या रिश्तेदार की मदद से जीवन बदलेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, यह गोचर सामान्य से अलग है।



