टिहरी गढ़वाल, 20 फरवरी 2026 । कोतवाली नई टिहरी क्षेत्र के गणेश चौक के पास आज एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। हिमांशु पुत्र करण सिंह निवासी केदारपुरम अपनी इलेक्ट्रिक कार से विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने वाहन सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर बाजार में खरीदारी की थी, तभी यह घटना घटी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। दोनों सेवाओं की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों व वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया। सौभाग्य से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक वाहन के सिस्टम में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।पुलिस का आह्वान: एसएसपी टिहरी गढ़वाल ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि नियमित मेंटेनेंस कराएं और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या फायर सेवा को सूचित करें। सतर्कता से दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं।
नई टिहरी: गणेश चौक पर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला हादसा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



