उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सौंग बांध परियोजना: पुनर्वास व मुआवजा वितरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सौंग बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, भूमि अर्जन और मुआवजा वितरण से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घुडसाल गांव, रगड़गांव और ग्वाली डांडा चक सौंदणा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विशेष कैंप लगाकर होगा मुआवजा वितरण:
डीएम ने मुआवजा वितरण प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष शिविर (कैंप) आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके और अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार का कार्य पूर्ण:
बैठक के दौरान रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। परियोजना अधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया।
निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर:
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रभावित परिवारों का भरोसा बना रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, परियोजना से जुड़े अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह नेगी, सुधीर सैनी, नायब तहसीलदार (एसएलएओ) निशांत कम्बोज, प्रकाश लाल, बीना सेमवाल, देवाशीष सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!