5 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 29 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी दौरान चौकी गजा पर तैनात उपनिरीक्षक मनीष नेगी अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नत्थीलाल (56 वर्ष) निवासी ग्राम बमनगांव, पोस्ट पोखरी, तहसील गजा, थाना नरेंद्रनगर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में मु0अ0सं0 11/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष नेगी, हेड कांस्टेबल 38 मनीष रावत शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!